CG Weather Update: कुछ इलाकों में शीत लहर की चेतावनी, अंबिकापुर में पारा 4.6°C तक गिरा
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर तेज हो गया है। लगातार गिरते तापमान ने शीतलहर जैसे हालात बना दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम का हाल
- बीते 24 घंटों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा।
- सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 29.4°C (जगदलपुर)
- सबसे कम न्यूनतम तापमान: 4.6°C (अंबिकापुर)
अंबिकापुर में रिकॉर्ड गिरावट के साथ पारा 5°C से नीचे पहुंच गया है, जिससे कई क्षेत्रों में भीषण ठंड महसूस की जा रही है।
आज का पूर्वानुमान
- पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना।
- किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं।
- अगले दो दिनों तक मौसम की स्थिति में बड़े बदलाव की संभावना नहीं।
रायपुर का स्थानीय मौसम
- राजधानी में दिनभर धुंध छाई रहने की उम्मीद।
- अधिकतम तापमान: 28°C (लगभग)
- न्यूनतम तापमान: 13°C (लगभग)
सुबह और देर शाम हल्की सर्द हवाएँ चल सकती हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है।
