Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों की उम्मीद
Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक और नीतिगत मामलों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक समाप्त होने के बाद आधिकारिक ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित कक्ष S0-12 में की जाएगी।

पिछली बैठक के प्रमुख फैसले
14 नवंबर को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, जिनका सीधा प्रभाव किसानों, उद्योगों, और सुशासन की व्यवस्था पर पड़ने वाला है।
दलहन–तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय
मंत्रिपरिषद ने खरीफ और रबी विपणन मौसम में दलहन–तिलहन फसलों की खरीदी प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PSS) के तहत जारी रखने का निर्णय लिया।
खरीदी की प्रमुख फसलें:
- खरीफ: अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन
- रबी: चना, सरसों, मसूर
इस व्यवस्था से किसानों को बाजार में बेहतर भाव मिलने की संभावना बढ़ेगी।
शासकीय कार्य में सुधार के लिए विभागों का पुनर्गठन
- सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में विलय
- बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में समावेश
यह निर्णय “मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस” को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
धान खरीदी के लिए वित्तीय व्यवस्था को मंजूरी
- 2024–25 के लिए स्वीकृत 15,000 करोड़ रुपये की शासकीय प्रत्याभूति को 2025–26 के लिए पुनर्वेधीकरण
- विपणन संघ को अतिरिक्त 11,200 करोड़ रुपये की शासकीय प्रत्याभूति
यह निर्णय समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
आवास योजनाओं में नियमों में संशोधन
आवास योजनाएँ:
- दीनदयाल आवास
- अटल आवास
- अटल विहार
- नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना
प्रमुख बदलाव:
- EWS/LIG भवनों की 3 बार विज्ञापन के बाद
- किसी भी आय वर्ग को भवन बेचने की अनुमति
- लेकिन शासन अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग को ही
- Bulk Purchase की अनुमति
- किसी व्यक्ति/संस्था द्वारा कई भवन खरीदने का विकल्प
- ऐसे मामलों में अनुदान नहीं मिलेगा
- इस निर्णय का व्यापक प्रचार सुनिश्चित किया जाएगा
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लीज पर देने का निर्णय
नवा रायपुर स्थित स्टेडियम को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को दीर्घकालीन संचालन और विकास के लिए लीज पर दिया जाएगा।
इससे लाभ:
- खिलाड़ियों को उन्नत खेल सुविधाएँ
- राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन बढ़ेगा
- छत्तीसगढ़ क्रिकेट हब के रूप में उभरेगा
नई कैबिनेट बैठक से उम्मीदें
आज की बैठक में कृषि–विकास, प्रशासनिक सुधार, निवेश संवर्धन और राज्य स्तरीय योजनाओं की प्रगति पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
