Featuredछत्तीसगढ़

IIC Regional Meet 2025: SSIPMT में इनोवेशन, स्टार्टअप और उद्यमिता का संगम

IIC Regional Meet 2025: श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SSIPMT), रायपुर में AICTE और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्वारा आयोजित बहुप्रतिक्षित IIC रीजनल मीट 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस राष्ट्रीय मंच पर देशभर से आए इनोवेशन एम्बेसडर, स्टार्टअप फाउंडर्स, इकोसिस्टम एनाब्लर्स, शिक्षाविदों और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे परिसर नवाचार की ऊर्जा से सराबोर हो उठा।


उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं देश की प्रतिष्ठित हस्तियाँ

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, AICTE इनोवेशन सेल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निखिल कांत, SGES भिलाई के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा और चेयरमैन (BG) निशांत त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसी दौरान AICTE चेयरमैन प्रो. टी.जी. सीताराम ने भारत के विभिन्न शहरों – तिरुनलवेली, विजयवाड़ा, इंदौर, मुंबई, देहरादून, वाराणसी, पटना, राजकोट और बेंगलुरु में आयोजित क्षेत्रीय मीट्स का वर्चुअल सेंट्रल उद्घाटन किया।

इनोवेशन और रिसर्च आधारित शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

अपने संबोधन में राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को इनोवेशन, रिसर्च और प्रॉब्लम-सॉल्विंग आधारित स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना होगा। वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्वदेशी उद्यमिता, अनुसंधान और नवाचार आधारित मॉडल को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

600+ प्रतिभागियों ने बढ़ाई आयोजन की शान

कार्यक्रम में 600 से अधिक प्रतिभागियों – स्टूडेंट इनोवेटर्स, फैकल्टी लीडर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, इंडस्ट्री विशेषज्ञ, इनक्यूबेटर्स और IIC सदस्य शामिल हुए।

YUKTI स्टार्टअप, स्वदेशी प्रदर्शनी और IIC पोस्टर प्रेजेंटेशन बने आकर्षण का केंद्र

मीट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल थे:

  • YUKTI स्टार्टअप एवं AICTE प्रोडक्ट प्रदर्शनी
  • स्वदेशी उद्यमी एवं स्वदेशी बोध प्रदर्शनी
  • विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकित IIC पोस्टर प्रस्तुति

इन प्रदर्शनियों ने प्रतिभागियों को स्टार्टअप संस्कृति, स्वदेशी नवाचार और तकनीकी विकास की नई दिशाओं से परिचित कराया।

छत्तीसगढ़ को उभरते स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने का संकल्प

IIC कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन जैन ने कहा कि यह आयोजन SSIPMT की नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा तथा छत्तीसगढ़ को उभरते हुए स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चेयरमैन (BG) निशांत त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय मीट की मेजबानी संस्थान के लिए गर्व की बात है और यह आयोजन छात्रों व युवा उद्यमियों के लिए मजबूत इनोवेशन-ड्रिवन इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *