Featuredबिजनेस

Silver Price Today: आसमान से मुंह के बल गिरी चांदी! सुबह-सुबह 3000 रुपये से ज्यादा गिरा दाम; निवेशक क्या करें?

Silver Price Crash: सुबह चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार और रविवार को तेज उछाल के बाद 2 दिसंबर की सुबह चांदी का भाव अचानक 3799 रुपये प्रति किलो तक टूट गया। निवेशक हैरान हैं कि एक ही दिन में चांदी इतनी तेजी से कैसे गिर गई। वहीं, सोने में इस समय हल्की बढ़त दर्ज की जा रही है।

Silver Price Today



Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 10 बजे एमसीएक्स (MCX) में 1 किलो चांदी की कीमत ₹174,701 रही। इसमें ₹3499 प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई है।
आज के हाई–लो रिकॉर्ड:

  • हाई: ₹176,198 प्रति किलो
  • लो: ₹174,250 प्रति किलो

चांदी की कीमतों में यह भारी गिरावट ग्लोबल मार्केट की कमजोर संकेतों, डॉलर की मजबूती और प्रॉफिट बुकिंग के कारण देखने को मिली।

आपके शहर में चांदी की कीमत (2 दिसंबर):

शहरचांदी की कीमत/किलो
पटना₹178,300
जयपुर₹178,370
कानपुर₹178,440
लखनऊ₹178,440
भोपाल₹178,590
इंदौर₹178,590
चंडीगढ़₹178,400
रायपुर₹178,630

सबसे सस्ती चांदी — पटना: ₹178,300
सबसे महंगी चांदी — भोपाल व इंदौर: ₹178,590

Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?

सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव (MCX पर):

  • ₹127,427 प्रति 10 ग्राम
  • 112 रुपये की बढ़त

आज सोने का हाई–लो:

  • लो: ₹127,350
  • हाई: ₹127,593

यानी सोना हल्के उछाल में है जबकि चांदी बड़ी गिरावट का शिकार बनी हुई है।

निवेशक क्या करें? (Expert Advice)

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार—

  • चांदी लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न दे सकती है
  • अभी शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट बुकिंग से बचें
  • लॉन्ग टर्म के लिए Silver ETFs और Mutual Funds (SIP) बेहतरीन विकल्प
  • कीमतों में उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है

चांदी में मौजूदा गिरावट उन निवेशकों के लिए अच्छा मौका हो सकता है, जो धीरे-धीरे नियमित निवेश (SIP) करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *