Featuredछत्तीसगढ़

Big News: नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव बीजेपी में शामिल

Big News: मनेन्द्रगढ़ झगराखांड नगर पंचायत की अध्यक्ष रीमा यादव आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उन्हें विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, रीमा यादव का भाजपा में शामिल होना क्षेत्रीय राजनीति में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वे लंबे समय से झगराखांड क्षेत्र में सामाजिक कार्य एवं जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों ने उन्हें स्थानीय स्तर पर मजबूत जनाधार दिया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि रीमा यादव के आने से पार्टी को झगराखांड क्षेत्र में महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उन्हें भाजपा की नीतियों के अनुसार जनता की सेवा करने का आग्रह किया। वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भाजपा सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचा रही है और ऐसे में सक्रिय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है।

भाजपा प्रवेश के बाद आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भी रीमा यादव शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में झगराखांड में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करती रहेंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी में शामिल होने को संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *