Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कंपकपाने लगी ठंड, तापमान 10°C तक लुढ़का

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड अब अपने कड़क रूप में नजर आने लगी है। राज्य के कई हिस्सों में पारा तेजी से गिरा है और कई क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे नीचे पहुंच गया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार शीतलहर जारी है।

शनिवार को अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.5°C दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम पारा माना जा रहा है। वहीं, रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.4°C और माना एयरपोर्ट में तापमान 10.5°C दर्ज किया गया।

तीन दिनों तक शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 3 दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। पारा लगातार नीचे जा रहा है, जिससे सुबह और देर शाम तेज़ ठंड महसूस की जा रही है।

विभिन्न शहरों का तापमान (शनिवार)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
रायपुर2913.4
माना एयरपोर्ट28.710.5
बिलासपुर28
पेंड्रारोड25.6
अम्बिकापुर25.67.5
जगदलपुर29.4
दुर्ग30.2
राजनांदगांव28.2

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज का आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: 29°C
  • न्यूनतम तापमान: 13°C

सुबह और देर रात की ठंड काफी महसूस हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *