Warning For Apple Users: भारत सरकार ने Apple यूजर्स को दी कड़ी चेतावनी, पुराने सॉफ्टवेयर वाले iPhone–Mac यूजर्स तुरंत करें अपडेट, नहीं तो हो सकते हैं हैकिंग के शिकार
Warning For Apple Users: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team of India) ने देशभर के Apple यूजर्स के लिए हाई-लेवल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन वाले iPhone, iPad, MacBook, Apple Watch और अन्य Apple डिवाइसेस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

CERT-In के अनुसार, Apple डिवाइसेस में पाए गए कई गंभीर सुरक्षा कमजोरियां (Security Vulnerabilities) हैकर्स को डिवाइस हैक करने, निजी जानकारी चुराने, गलत कोड चलाने, सिस्टम का कंट्रोल हासिल करने और डिवाइस को नुकसान पहुंचाने का मौका दे सकती हैं।
किन Apple डिवाइसेस पर है हैकिंग का सबसे ज्यादा खतरा?
सरकार ने बताया कि यह कमजोरियां उन डिवाइस में हैं जिनका सॉफ्टवेयर अभी भी पुराने वर्जन पर चल रहा है। यदि आप नीचे दिए गए किसी भी Apple डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपडेट करें:
1. iPhone और iPad
- iOS / iPadOS 26.1 से पहले के वर्जन
2. Mac
- macOS Sequoia 15.1 से पहले
- macOS Ventura 13.7.1 से पहले
- macOS Monterey 12.7.2 से पहले
3. Apple Watch
- watchOS 11.1 से पहले
4. Apple tvOS
- tvOS 18.1 से पहले
5. visionOS
- visionOS 2.1 से पहले
6. Safari ब्राउज़र
- Safari 17.6.1 से पहले
7. Xcode
- Xcode 15.4 से पहले
अगर आपका डिवाइस इन पुराने वर्जन्स पर चल रहा है, तो आपका साइबर अटैक के प्रति खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
क्या नुकसान हो सकता है? (Risks for Apple Users)
CERT-In ने बताया कि हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाकर:
- आपके डिवाइस में मालवेयर डाल सकते हैं
- आपके डेटा, पासवर्ड और निजी जानकारी चुरा सकते हैं
- डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं
- सिस्टम क्रैश करा सकते हैं
- ऑनलाइन बैंकिंग या डिजिटल वॉलेट तक पहुंच सकते हैं
इसका मतलब है कि आपका पूरा डिजिटल लाइफ खतरे में पड़ सकती है।
डिवाइस अपडेट करना क्यों जरूरी है?
Apple ने इन सुरक्षा खामियों को पैच करने के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिए हैं। आपको अपने डिवाइस को तुरंत इन वर्जन्स पर अपडेट करना चाहिए:
- iOS / iPadOS 26.1
- macOS 15.1 / 13.7.1 / 12.7.2
- watchOS 11.1
- tvOS 18.1
- visionOS 2.1
- Safari 17.6.1
- Xcode 15.4
ये अपडेट आपके डिवाइस को हैकिंग से सुरक्षित बनाते हैं और सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करते हैं।
CERT-In ने क्या सलाह दी है?
आप इन आसान टिप्स से साइबर अटैक से बच सकते हैं:
- तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करें
- Automatic Updates ऑन रखें
- ऐप्स सिर्फ Apple App Store से ही डाउनलोड करें
- अनजान लिंक, मैसेज या ईमेल पर क्लिक न करें
- मजबूत पासवर्ड और 2-Step Verification एक्टिव करें
- सार्वजनिक Wi-Fi पर संवेदनशील काम करने से बचें
- डिवाइस पर अजीब ऐप या गतिविधि दिखे तो तुरंत जांच करें
ये छोटे कदम आपकी डिजिटल सुरक्षा को काफी मजबूत बना देते हैं।
