CG News: शिक्षक पात्रता परीक्षा TET-26 की तारीख घोषित, 1 फरवरी को दो पालियों में होगी परीक्षा
CG News: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-26) की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 1 फरवरी को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी और इसके लिए प्रदेश के 20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर से 9 दिसंबर तक
CG Vyapam के अनुसार, TET-26 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को 9 दिसंबर शाम 6 बजे तक आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction) का मौका मिलेगा।
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन दो स्तरों पर किया जाएगा—
- प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)
- समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
- उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)
- समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5:45 बजे तक
इसके लिए प्रदेशभर के 20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।





