Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि की किस्मत चमकेगी? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 8 नवम्बर 2025 का राशिफल (Daily Rashifal 8 November 2025) ग्रहों की चाल और पंचांग की गणना के आधार पर तैयार किया गया है। रोजाना का राशिफल नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, स्वास्थ्य और संबंधों पर आने वाले प्रभावों की भविष्यवाणी करता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के आज के हाल।

मेष (Aries)
आज सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगे। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। ससुराल पक्ष से किसी लेनदेन में नुकसान का खतरा है।
वृषभ (Taurus)
काम को लेकर प्रेशर बढ़ेगा। दोस्त से बहस की संभावना। बच्चों के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस में नई दिशा मिलेगी। पिता की तबीयत का ध्यान रखें।
मिथुन (Gemini)
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कोई काम अंतिम समय में अटक सकता है। मां के साथ बात बिगड़ सकती है, संयम रखें। ऑफिस में अफसरों का सहयोग रहेगा। इनकम बढ़ाने के नए तरीके सोचें।
कर्क (Cancer)
आज पद-प्रतिष्ठा और इमेज दोनों में वृद्धि होगी। कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। धार्मिक यात्रा का योग। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में गलती न करें।
सिंह (Leo)
जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन। बच्चे से खुशी मिल सकती है। राजनीति वालों को नया पद मिल सकता है। दुश्मन नुकसान करने का प्रयास कर सकता है।
कन्या (Virgo)
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। शत्रु मजबूत रहेंगे पर हानि नहीं कर पाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार। छात्रों को परिणाम मिल सकते हैं। एक साथ कई काम होने से दिमाग व्याकुल रहेगा।
तुला (Libra)
इनकम बढ़ने के योग। ऑफिस की समस्या दूर करने में लगे रहेंगे। किसी जिम्मेदारी वाले काम की अनदेखी न करें। पिता का पुराना रोग उभर सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बॉस से बहस न करें। किसी के मामले में अनावश्यक दखल नुकसान देगा। मूड खुश रहेगा।
धनु (Sagittarius)
खर्चे बढ़ेंगे, कंट्रोल जरूरी। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी विवाद में बाहरी सलाह न लें। बिजनेस ट्रैवल संभव है। मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
मकर (Capricorn)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स अपना फोकस बनाए रखें। वाहन की समस्या से खर्च बढ़ सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग संभव।
कुंभ (Aquarius)
नई प्रॉपर्टी मिलने के संकेत। दस्तावेजों में सावधानी रखें। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। घर में नए मेहमान का आगमन। पुरानी गलती से सीख लें।
मीन (Pisces)
लगातार खुशखबरी मिलने के योग। दिमाग से लिए गए निर्णय फायदे देंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में मुनाफा।
