Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajyotsava 2025: प्रदेशभर में भव्य उत्सव की तैयारी, सभी जिलों में होंगे आयोजन

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर पूरे प्रदेश में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन ने सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष का राज्योत्सव न केवल प्रशासनिक स्तर पर बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और जनभागीदारी के दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक होने जा रहा है।

Chhattisgarh Rajyotsava 2025

राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार —

  • राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,
  • सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम,
  • बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,
  • बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव,
  • दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह, गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, कोरबा में लखन लाल देवांगन, जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा,

  • सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े,
  • जांजगीर-चांपा में टंकराम वर्मा,
  • बालोद में गजेन्द्र यादव,
  • कोरिया में राजेश अग्रवाल,
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि रहेंगे।

सांसदों में —
बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पांडेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज, महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ति में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, कांकेर में भोजराज नाग, और खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

वहीं, विधायकों में —
मुंगेली में पुन्नू लाल मोहले,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमलाल कौशिक,
धमतरी में अजय चंद्राकर,
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह,
कोंडागांव में लता उसेंडी,
नारायणपुर में विक्रम उसेंडी,
और सुकमा में किरण देव मुख्य अतिथि रहेंगे।

राज्य स्थापना दिवस के दौरान सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों की झांकी और विकासपरक योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। यह आयोजन जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ किया जाएगा ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, एकता और विकास की पहचान पूरे प्रदेश में उजागर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *