Featuredमनोरंजन

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला, डबल एविक्शन में बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar : ‘बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)’ का इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड (Weekend Ka Vaar) ड्रामा, इमोशन और सरप्राइज़ से भरा रहा। इस बार एपिसोड में डबल एविक्शन (Double Eviction) हुआ, जिसने घरवालों और दर्शकों दोनों को चौंका दिया। शो में सलमान खान (Salman Khan) के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और मीका सिंह (Mika Singh) भी नजर आए, जिन्होंने घरवालों के साथ मजेदार टास्क और गाने के जरिए माहौल को और भी मनोरंजक बना दिया।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar


तीखी बहस और मिमिक्री से शुरू हुआ एपिसोड

एपिसोड की शुरुआत कुनिका और फरहाना की गर्मागर्म बहस से हुई। कुनिका ने फरहाना पर अपनी एक्स बेस्ट फ्रेंड नेहा और बसीर के रिश्ते पर पीठ पीछे बातें करने का आरोप लगाया, जबकि फरहाना ने कहा कि असल में कुनिका ही उसकी बुराई करती है।
इसी बीच बसीर ने कहा कि अगर किसी को उसके रिश्ते पर बात करनी है तो सामने आकर करे। माहौल गंभीर था, लेकिन कुछ ही देर में गौरव की मिमिक्री से हंसी का माहौल बन गया। सलमान ने गौरव से घरवालों की मिमिक्री करने को कहा, जिसमें उसने नेहल, तान्या, बसीर, अभिषेक और अशनूर की नकल उतारी और सबको हंसा दिया।

मीका सिंह का एंटरटेनमेंट डोज

इसके बाद शो में पहुंचे सिंगर मीका सिंह, जिन्होंने अपने नए गाने ‘माफिया’ से स्टेज पर धमाल मचा दिया। मीका ने एक इमोशनल सिंगिंग टास्क करवाया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने गाने के जरिए भावनाएं जाहिर करनी थीं।

इसके बाद एक टास्क में सभी को बताना था कि किसकी बिग बॉस जर्नी ‘हिट’ रही और किसकी ‘फ्लॉप’।

  • फरहाना ने गौरव को बेस्ट और कुनिका को वर्स्ट बताया।
  • बसीर ने नेहल को सबसे अच्छी जर्नी वाला कंटेस्टेंट चुना।
  • नीलम ने कुनिका को बेस्ट और फरहाना को वर्स्ट कहा।
  • अमाल ने फरहाना को “डार्क पर्सन” बताते हुए उनकी जर्नी को सबसे खराब कहा।

सबसे ज्यादा नेगेटिव वोट फरहाना को मिले, जबकि गौरव, तान्या और कुनिका को बेस्ट जर्नी टैग मिला।

सोनाक्षी सिन्हा का मजेदार टास्क

इसके बाद शो में पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, जिन्होंने घरवालों के साथ मजेदार टास्क करवाए। उन्होंने अभिषेक से पूछा, “घर की पिशाचिनी कौन है?” — जिस पर उसने कुनिका का नाम लिया। सोनाक्षी ने फरहाना और मालती को “पिशाचिनी” का टैग दिया और बाकी घरवालों से वोट करवाए।
ज्यादातर घरवालों ने फरहाना को चुना, जबकि कुछ ने मालती का नाम लिया। सोनाक्षी ने मजाक में कहा कि अभिषेक को फरहाना को पिशाचिनी नहीं कहना चाहिए क्योंकि वह उसी के साथ फ्लर्ट करता है।

डबल एविक्शन ने चौंकाया सभी को

एपिसोड के अंत में सलमान खान ने एलिमिनेशन टास्क “वेंटिंग मशीन” करवाया। इसमें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को अपने गुस्से को बाहर निकालने का मौका दिया गया।

  • गौरव ने नेहल पर गुस्सा निकाला और सेफ हो गए।
  • नेहल ने फरहाना के खिलाफ गुस्सा जताया लेकिन वह एलिमिनेट हो गईं।
  • प्रणित भी सेफ रहे।
  • आखिर में बसीर की बारी आई, और वह भी बिग बॉस हाउस से बाहर हो गए।

इस तरह नेहल और बसीर दोनों को एक साथ घर से बाहर कर दिया गया। सलमान खान ने इसे सीज़न का अब तक का सबसे शॉकिंग एविक्शन बताया।

नेहल के आंसू और फरहाना का पछतावा

घर से बाहर जाते समय नेहल ने फरहाना से कहा कि उसने उसका दिल तोड़ा है, जबकि फरहाना ने इसका इल्जाम कुनिका पर लगाया। नेहल के जाने के बाद फरहाना पूल के पास जाकर रो पड़ी और कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। उसने यह भी कहा कि अब वह कुनिका को इतनी आसानी से नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *