Featuredटेक्नोलॉजी

Apple 20th Anniversary: क्या 2027 में iPhone 19 को छोड़ सीधे iPhone 20 लॉन्च करेगा Apple?

Apple 20th Anniversary: टेक जगत में एक बार फिर Apple की चर्चा तेज है। हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने के बाद अब कंपनी की अगली रणनीति को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 2027 में अपनी 20वीं एनिवर्सरी पर iPhone 19 को स्किप कर सीधे “iPhone 20” लॉन्च कर सकता है।

यह लॉन्च सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि Apple के 20 साल पूरे होने का सेलेब्रेशन एडिशन माना जा रहा है — ठीक वैसे ही जैसे 2017 में कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह पर iPhone X (Ten) लॉन्च कर सबको चौंका दिया था।


iPhone 20 — एक स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन

टेक एनालिस्ट Heo Moo-yeol के मुताबिक, Apple इस बार अपनी पारंपरिक लॉन्च टाइमलाइन से हटकर iPhone 20 को 2027 की पहली छमाही (First Half) में लॉन्च कर सकता है। आमतौर पर कंपनी सितंबर में अपने iPhone पेश करती है, लेकिन इस बार यह एक स्पेशल एडिशन रिलीज होगी।


iPhone 20 सीरीज के संभावित वेरिएंट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 20 सीरीज में चार मॉडल देखने को मिल सकते हैं —

  • iPhone 20 (Standard Model)
  • iPhone 20 Air (Light Version)
  • iPhone 20 Pro
  • iPhone 20 Pro Max

इसके अलावा, Apple अपने अफोर्डेबल लाइनअप में iPhone 18e भी लॉन्च कर सकता है, जो बजट यूजर्स के लिए एक खास विकल्प होगा।


Foldable iPhone 2 की तैयारी भी तेज

Apple लंबे समय से अपने Foldable iPhone पर काम कर रहा है। खबरों के मुताबिक, कंपनी 2026 में पहला iPhone Fold लॉन्च कर सकती है, और इसके ठीक एक साल बाद 2027 में iPhone Fold 2 पेश किया जाएगा। इस कदम से Apple, Samsung और Google जैसे ब्रांड्स को फोल्डेबल सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।


क्या iPhone 18 को कहा जाएगा अलविदा?

उद्योग रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple 2026 में iPhone 18 के स्टैंडर्ड मॉडल को बंद कर सकता है। उस साल कंपनी सिर्फ तीन मॉडल पेश करेगी —

  • iPhone 18 Pro
  • iPhone 18 Pro Max
  • iPhone Air

इसके साथ ही फोल्डेबल iPhone के लॉन्च की संभावना भी प्रबल है। हालांकि Apple ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


क्यों होगा iPhone 20 लॉन्च खास?

Apple के लिए “20” केवल एक नंबर नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक माइलस्टोन है। iPhone 20 के साथ कंपनी 20 साल पूरे करेगी — वो दो दशक जिनमें Apple ने स्मार्टफोन की परिभाषा ही बदल दी। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि iPhone 20 में डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी और AI इंटीग्रेशन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
संभावित फीचर्स में शामिल हैं:

  • A21 Bionic चिप
  • सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट
  • अल्ट्रा-फास्ट वायरलेस चार्जिंग
  • हाई-एंड एआई बेस्ड फोटोग्राफी फीचर्स

संभावित लॉन्च डेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple 2027 की पहली छमाही में iPhone 20 लॉन्च कर सकता है, जो इसे कंपनी के इतिहास का सबसे अनोखा और प्रतीकात्मक लॉन्च बना देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *