Featuredकरियरछत्तीसगढ़

CG Vyapam Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर

CG Vyapam Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार व्यापम अप्रैल से दिसंबर के बीच 25 से अधिक भर्ती और प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करेगा। सबसे पहली परीक्षा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए 12 अप्रैल 2026 को होगी।


CG Vyapam 2026 Exam Schedule: कब कौन सी परीक्षा

अप्रैल 2026 से शुरुआत:

  • फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा: 12 अप्रैल
  • परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा: 19 अप्रैल
  • मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा: 26 अप्रैल

मई 2026 में प्रवेश परीक्षाएं:

  • PPT और Pre-MCA परीक्षा: 7 मई
  • PET और MSc Nursing: 14 मई
  • PPHT और Post Basic Nursing: 21 मई

जून 2026 में शिक्षा से जुड़ी परीक्षाएं:

  • Pre-D.El.Ed: 4 जून
  • Pre-B.Ed और B.Sc Nursing: 11 जून
  • PAT और PVPT: 21 जून
  • हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा: 28 जून

जुलाई से दिसंबर 2026 तक होंगी बड़ी परीक्षाएं

  • सहकारिता विभाग उपअंकेक्षक: 5 जुलाई
  • गृह विभाग सहायक उप निरीक्षक: 12 जुलाई
  • नगर सेना फायरमैन: 19 जुलाई
  • पर्यावरण विभाग प्रयोगशाला परिचारक: 26 जुलाई
  • जल संसाधन विभाग अनुरेखक (सिविल): 2 अगस्त
  • स्वास्थ्य विभाग OT टेक्निशियन: 30 अगस्त
  • विधि एवं विधायी सेवा प्राधिकरण सहायक ग्रेड-3: 9 सितंबर
  • लैब असिस्टेंट और नमूना सहायक भर्ती: 20 सितंबर
  • पर्यावरण संरक्षण मंडल सहायक ग्रेड-3: 27 सितंबर
  • राज्य पात्रता परीक्षा (SET): 4 अक्टूबर
  • प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्यालय सहायक ग्रेड-3: 6 दिसंबर
  • स्टेनोग्राफर संयुक्त भर्ती परीक्षा: 13 दिसंबर
  • सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा: 20 दिसंबर

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

व्यापम द्वारा जारी यह परीक्षा कैलेंडर उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे परीक्षार्थी पहले से अपनी तैयारी की योजना बना सकेंगे।
परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *