Featuredखेलछत्तीसगढ़

DAV National Sports: डीएवी जांता की अंडर-17 कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

DAV National Sports: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के संभाग स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। यह आयोजन डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नकटी सेमरा जगदलपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के 96 स्कूलों के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने 30 विभिन्न खेलों में भाग लिया।

अंडर-17 कबड्डी बालिका फाइनल में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता की टीम ने डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उल्नार को हराकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।

समारोह और मुख्य अतिथियों की मौजूदगी

तीन दिवसीय खेल का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आई जी) पी सुंदरराज रहे। विशिष्ट अतिथि डीएवी संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रमुख रीजनल ऑफिसर एवं क्षेत्रीय अधिकारी (प्रक्षेत्र अ) प्रशांत कुमार थे। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल भावना और प्रेरक संदेश

डीएवी प्रमुख रीजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि डीएवी स्कूलों का उद्देश्य सर्वांगीण विकास है और बच्चों ने इस प्रतियोगिता में इसका प्रमाण दिया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक जीतने वाली अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम की सदस्य छात्राएं हैं:

कक्षा 12: प्रीति

कक्षा 11: दामिनी, जानकी, दिलेश्वरी

कक्षा 10: अंजू, रागिनी, राधा, निशा

कक्षा 9: उर्मिला

कक्षा 7: सुनीता

सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्राचार्य, शिक्षक और खेल शिक्षक अखिलेश पटेल को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *