Featuredमनोरंजन

Bigg Boss 19: जीशान कादरी ने खोली तान्या मित्तल की सच्चाई, बोले- “जो कह रहे हैं वो झूठ बोलती है, वही सच्चाई जानते हैं”

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट जीशान कादरी अब घर से बाहर हो चुके हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी सुपरहिट फिल्म लिखने वाले जीशान को घर का “मास्टरमाइंड” कहा जाता था, लेकिन वोटों की कमी के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। घर से निकलने के बाद उन्होंने तान्या मित्तल के बारे में चुप्पी तोड़ते हुए उनकी सच्चाई बताई है।

Bigg Boss 19 जीशान कादरी ने खोली तान्या मित्तल की सच्चाई


जीशान बोले – तान्या झूठ नहीं बोलती, लोगों को सच पता है

टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में जीशान कादरी ने कहा —

“जो बोल रहे हैं कि वो झूठ बोलती है, वही लोग सच्चाई भी जानते हैं। तभी तो बोल पा रहे हैं कि वो सच बोल रही है या झूठ।”

उन्होंने बताया कि जब वो घर के अंदर थे, तब तान्या मित्तल के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी।
जीशान ने कहा, “जब मुझे 103 बुखार था, तब तान्या और शहबाज ने मेरी ड्यूटी निभाई, मेरा ख्याल रखा। वो सच्ची इंसान है और दिल से खेलती है।”

“तू मेरी बहन है” – जीशान और तान्या का रिश्ता

जीशान ने आगे कहा कि कई बार तान्या उनके कंधे पर सिर रखकर रोया करती थीं।
उन्होंने बताया —

“एक बार उसने कहा था कि यह रिश्ता एकतरफा है, मैं आपको भाई मानती हूं लेकिन आप मुझे बहन नहीं मानते। तब मैंने कहा था — क्यों नहीं मानूंगा, तू है मेरी बहन।”

जीशान ने साफ कहा कि जब तान्या बाहर आएंगी, वो उनसे पहले की तरह ही मिलेंगे।

“तूने जो अंदर बोला झूठ बोला या सच, अब जनता और मीडिया के सामने जवाब देना होगा।”

तान्या से नहीं मिलीं थी विदाई के वक्त

बताया जा रहा है कि जीशान के एविक्शन के दौरान तान्या मित्तल उनसे मिलने नहीं आईं, जिस बात ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि बाद में तान्या को कई बार कोनों में बैठकर रोते हुए देखा गया।अब जब जीशान बाहर आ चुके हैं, तो बिग बॉस 19 का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। घर का पॉपुलर ग्रुप बिखरता नजर आ रहा है और अब फैंस की निगाहें इस बात पर हैं कि अगला एविक्शन किसका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *