Featuredकरियर

UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में 213 पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर से लेकर लेक्चरर तक आवेदन शुरू

UPSC Recruitment 2025 Notification:

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों में मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर (उर्दू), अकाउंट्स ऑफिसर, कानूनी सलाहकार, एडवोकेट और असिस्टेंट डायरेक्टर जैसी महत्वपूर्ण नौकरियां शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2025

कितने पदों पर भर्ती?

यूपीएससी भर्ती 2025 के तहत कुल 213 पद निकाले गए हैं, जिनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • 125 मेडिकल ऑफिसर
  • 15 लेक्चरर (उर्दू)
  • 32 अकाउंट्स ऑफिसर
  • 18 एडिशनल लीगल एडवाइजर
  • 12 डिप्टी लीगल एडवाइजर
  • 5 एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट
  • 3 असिस्टेंट डायरेक्टर
  • 2 डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट
  • 1 असिस्टेंट गवर्नमेंट एडवोकेट

आयु सीमा

इस भर्ती में पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा तय की गई है।

  • लेक्चरर (उर्दू): 40 वर्ष (EWS), 45 वर्ष (ST)
  • मेडिकल ऑफिसर: 40 वर्ष (अनारक्षित/EWS)
  • अकाउंट्स ऑफिसर: 35 वर्ष (अनारक्षित/EWS)
  • असिस्टेंट डायरेक्टर: 35 वर्ष (अनारक्षित)

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) को आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 02 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर होगी।

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
  • इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा।
    • सामान्य/EWS: न्यूनतम 50 अंक
    • OBC: न्यूनतम 45 अंक
    • SC/ST/PwBD: न्यूनतम 40 अंक


आवेदन शुल्क

  • सामान्य व OBC उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹25
  • महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी छूट।
  • शुल्क का भुगतान SBI कैश, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और UPI से किया जा सकता है।


आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. “One Time Registration (OTR)” पूरा करें।
  3. लॉगिन कर संबंधित पद का चयन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. अंतिम प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *