Featuredमनोरंजन

Akshay Kumar’s revelation: 7वीं क्लास में फेल होने पर छूटी फैन्स की हंसी, VIDEO वायरल

Akshay Kumar’s revelation:

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बचपन के मजेदार किस्से शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जिसने फैन्स को खूब हंसाया। हाल ही में एक शो में अक्षय ने बताया कि वह सातवीं क्लास में फेल हो गए थे। यह सुनकर वहां मौजूद ऑडियन्स जोर-जोर से हंसने लगी और हूटिंग भी करने लगी।

Akshay Kumar's revelation

अक्षय इस वक्त अपनी नई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसी दौरान अक्षय ‘आप की अदालत’ शो में पहुंचे और बचपन से जुड़े कई पर्सनल किस्से सुनाए।

अक्षय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब शो में उनसे पूछा गया कि क्या वे पत्नी ट्विंकल खन्ना से डरते हैं, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा – “अगर मैं कोशिश करूंगा तो वो मेरी जिंदगी निकाल देंगी।”

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनका सपना एक्टर बनने का था। पिता ने जब उनसे पूछा कि बड़े होकर क्या बनना चाहते हो तो उन्होंने बिना झिझक कहा था – “एक्टर।” आज अक्षय का वह सपना पूरा हो चुका है और वे इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट से खास मुकाम हासिल कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म में अक्षय के साथ अरशद वारसी भी अहम रोल में हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे फैन्स और क्रिटिक्स दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में अक्षय और अरशद ने ‘बिग बॉस 19’ में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन किया, जहां अक्षय की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *