Featuredटेक्नोलॉजी

BoAt AI Smartwatch Chrome Endeavour: BoAt की पहली AI स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत ₹3,299 से शुरू

BoAt AI Smartwatch Chrome Endeavour


भारत की प्रमुख वेयरेबल कंपनी boAt ने अपनी पहली AI-पावर्ड स्मार्टवॉच Chrome Endeavour को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच न सिर्फ हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए एडवांस्ड फीचर्स से लैस है, बल्कि इसमें पर्सनलाइज्ड AI कोच भी दिया गया है, जो यूजर्स की लाइफस्टाइल और फिटनेस को स्मार्ट तरीके से गाइड करता है।

BoAt AI Smartwatch Chrome Endeavour


boAt Chrome Endeavour के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 1.96-इंच AMOLED स्क्रीन, 550 nits ब्राइटनेस, डायनेमिक वॉचफेस और कस्टम वॉचफेस स्टूडियो सपोर्ट।
  • प्रोसेसर: boAt S1 प्रोसेसर, जो पिछले मॉडल्स की तुलना में 1.5x तेज है।

AI फीचर्स:

  • Morning Digest – नींद की क्वालिटी, अपकमिंग एक्टिविटीज और हेल्थ डेटा का सारांश।
  • Sundown Recap – पूरे दिन की एक्टिविटी और प्रोग्रेस रिपोर्ट।
  • Spirit Animal Avatar – आपके एनर्जी लेवल और मूड को दर्शाने वाला अनोखा फीचर।
  • हेल्थ ट्रैकिंग: हार्ट रेट, SpO₂, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस, HRV और VO₂ Max मॉनिटरिंग।
  • फिटनेस मोड: ऑटो एक्टिविटी डिटेक्शन और हाई-प्रिसिजन सेंसर, जो मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म के साथ काम करते हैं।
  • डिज़ाइन: हाई-ग्लॉस मेटल बॉडी, मिनिमलिस्टिक डिजाइन और IP68 रेटिंग, जिससे यह पसीने, पानी और धूल से सुरक्षित रहती है।

कीमत और उपलब्धता

  • Active Black और Cherry Blossom वेरिएंट: ₹3,299
  • Steel Black, Magnetic Blue, Fusion Blue और Coco Brown वेरिएंट: ₹3,799

यह स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart, boAt की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *