Featuredटेक्नोलॉजीदेश

Aadhaar Update: आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट कराएं, वरना छूट सकते हैं सरकारी लाभ

Aadhaar Update: अगर आपका आधार कार्ड है और उसमें जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो चुका है या आपने नया नंबर अभी तक अपडेट नहीं कराया है तो सतर्क हो जाइए। आधार से लिंक मोबाइल नंबर अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंकिंग सेवाओं, ऑनलाइन भुगतान और वेरिफिकेशन के लिए अनिवार्य हो गया है। बिना अपडेट किए आपके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आएगा, जिससे जरूरी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Aadhaar Update

UIDAI द्वारा जारी आधार कार्ड भारत का प्रमुख पहचान और एड्रेस प्रूफ है। लेकिन अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन कर दी गई है। आप न तो वेबसाइट और न ही mAadhaar ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हालांकि, आप घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और समय तय कर आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं।


मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी?

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
बैंकिंग लेन-देन और ऑनलाइन भुगतान के लिए
आधार आधारित वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए
पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर मान्यता पाने के लिए

अगर नंबर अपडेट नहीं होगा तो आपके खाते में ट्रांजैक्शन, सब्सिडी, पेंशन या अन्य लाभ रुक सकते हैं।


ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने का तरीका

  1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
  2. भाषा चुनें और My Aadhaar → Get Aadhaar → Book an Appointment पर क्लिक करें।
  3. अपना लोकेशन चुनकर ‘Proceed to Book Appointment’ पर क्लिक करें।
  4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भर कर OTP जनरेट करें।
  5. OTP वेरिफाई करें और आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि, राज्य व शहर की जानकारी भरें।
  6. Update ऑप्शन में जाकर ‘New Mobile Number’ चुनें।
  7. अपनी सुविधा के अनुसार डेट और टाइम स्लॉट सेलेक्ट करें।
  8. बुकिंग कन्फर्म करें और तय समय पर आधार सेवा केंद्र जाएं।

ध्यान देने योग्य बातें

यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होगी।
आधार सेवा केंद्र जाने से पहले अपॉइंटमेंट बुक कर लें।
आधार में अपडेट के बाद ही मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
सरकारी सेवाओं का लाभ तभी मिलेगा जब मोबाइल नंबर आधार से लिंक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *