Featuredबिजनेस

Gold Silver Rate Today : सोना हुआ महंगा चांदी में बड़ी गिरावट! 27 नवंबर को जानें रायपुर समेत प्रमुख शहरों के गोल्ड-सिल्वर रेट

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 27 नवंबर 2026 को जहां सोने के दाम में हल्की तेजी दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई है। देश के कई शहरों में सोना महंगा हुआ है, जबकि पिछले कुछ दिनों में चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

रायपुर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में नरमी आई है।

सोने के भाव में तेजी, चांदी हुई सस्ती

27 नवंबर को रायपुर और भोपाल में सोने के सभी कैरेट के भाव में करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। वहीं पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। पिछले तीन दिनों में चांदी करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

रायपुर में आज सोने का भाव

रायपुर सराफा बाजार में आज:

  • 24 कैरेट सोना: 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (27 नवंबर 2026)

शहर18 कैरेट22 कैरेट24 कैरेट
रायपुर₹94,910₹1,16,000₹1,26,550
भोपाल₹94,960₹1,16,050₹1,26,600
दिल्ली₹95,060₹1,16,150₹1,26,600
मुंबई₹94,910₹1,16,000₹1,26,550
अहमदाबाद₹94,960₹1,16,050₹1,26,600
चेन्नई₹94,900₹1,16,000₹1,26,550
कोलकाता₹94,910₹1,16,000₹1,26,550

चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर और भोपाल में आज चांदी का भाव करीब 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

(नोट: सोने-चांदी के भाव में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय सराफा बाजार के अनुसार अंतर हो सकता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *