Instagram Content Protection: अब कोई नहीं चुरा पाएगा आपका वीडियो, कॉपी होते ही मिलेगी जानकारी
Instagram Content Protection: सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही वीडियो चोरी और बिना अनुमति इस्तेमाल की समस्या भी बढ़ गई है। कई बार मेहनत से तैयार किए गए ओरिजिनल वीडियो दूसरे अकाउंट्स पर अपलोड कर दिए जाते हैं, जिससे असली क्रिएटर को पहचान और फायदा नहीं मिल पाता।

इस समस्या को देखते हुए Instagram नया Content Protection फीचर लेकर आया है, जो क्रिएटर्स को उनके वीडियो की कॉपी पहचानने और कंटेंट को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
वीडियो कॉपी होने पर मिलेगा अलर्ट
Instagram के इस नए फीचर की मदद से क्रिएटर्स के ओरिजिनल वीडियो को Instagram और Facebook पर स्कैन किया जाएगा। अगर किसी दूसरे अकाउंट पर वही या मिलता-जुलता वीडियो इस्तेमाल होता है, तो क्रिएटर को इसकी जानकारी दी जाएगी।अलर्ट में वीडियो इस्तेमाल करने वाले अकाउंट की जानकारी, व्यूज और फॉलोअर्स जैसी डिटेल भी दिखाई जा सकती है। इससे क्रिएटर आसानी से पता लगा पाएंगे कि उनका कंटेंट कहां इस्तेमाल हो रहा है।
पुराने और नए दोनों वीडियो होंगे सुरक्षित
Content Protection फीचर एक्टिव करने के बाद नए ओरिजिनल वीडियो अपने आप सुरक्षा सिस्टम में शामिल हो जाएंगे। वहीं पुराने वीडियो को भी क्रिएटर खुद चुनकर प्रोटेक्शन के लिए जोड़ सकेंगे।यह फीचर Meta की वीडियो पहचान तकनीक पर आधारित है, जो कंटेंट मैचिंग के जरिए कॉपी वीडियो को पहचानने में मदद करेगा।\
क्रिएटर्स दे सकेंगे परमिशन भी
Instagram में Allow List का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके जरिए क्रिएटर उन अकाउंट्स को अनुमति दे सकेंगे, जिन्हें उनके वीडियो इस्तेमाल करने की इजाजत है।ऐसे अकाउंट्स को कॉपी कंटेंट के तौर पर फ्लैग नहीं किया जाएगा। क्रिएटर जरूरत के हिसाब से इस लिस्ट को कभी भी बदल सकेंगे।
गलत कॉपीराइट दावे पर कर सकेंगे शिकायत
अगर कोई दूसरा अकाउंट किसी वीडियो को पहले अपलोड करके उस पर अपना अधिकार जताता है, तो असली क्रिएटर ओनरशिप विवाद दर्ज करा सकेंगे।इसके अलावा Meta के Intellectual Property Reporting Centre के जरिए कॉपीराइट शिकायत भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल का बड़ा धमाका! टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Instagram पर कहां मिलेगा Content Protection फीचर?
क्रिएटर्स Instagram के Dashboard > Tools > Your Professional Tools सेक्शन में जाकर Content Protection फीचर को देख सकेंगे।हालांकि, इस फीचर का एक्सेस पाने के लिए Meta की ओरिजिनैलिटी और अकाउंट इंटीग्रिटी से जुड़ी शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।Instagram का यह नया फीचर खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो लगातार ओरिजिनल वीडियो बनाते हैं और चाहते हैं कि उनके कंटेंट का सही क्रेडिट उन्हें मिले।
