King: शाहरुख खान की ‘King’ में रफ्तार और एक्शन का तड़का, F1 ट्रैक पर फिल्माया जाएगा बड़ा सीन
King: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी लगातार सामने आ रही है।।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में एक बड़े स्तर का एक्शन सीक्वेंस शामिल किया जाएगा, जिसकी शूटिंग दिल्ली के फॉर्मूला वन रेसिंग ट्रैक पर होने वाली हैफिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस एक्शन सीक्वेंस को बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए दिल्ली के F1 ट्रैक को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है।
F1 ट्रैक पर दिखेगा शाहरुख का नया एक्शन अवतार
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘King’ में शाहरुख खान को एक अलग और दमदार अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म की टीम एक ऐसा एक्शन सीक्वेंस तैयार कर रही है, जो दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव बन सकता है।इस सीन में किस तरह के स्टंट और एक्शन देखने को मिलेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन मेकर्स इसे फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बनाने की तैयारी में हैं।
इंटरनेशनल टीम कर रही है एक्शन की तैयारी
फिल्म के एक्शन सीक्वेंस पर सिद्धार्थ आनंद और उनकी इंटरनेशनल एक्शन टीम लंबे समय से काम कर रही है। शूटिंग से पहले इसकी रिहर्सल और कोरियोग्राफी पर खास ध्यान दिया गया है।मेकर्स की कोशिश है कि फिल्म में एक्शन सीन्स ज्यादा रियल और बड़े स्तर के नजर आएं।
नवंबर के अंत तक पूरी हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में होने वाली शूटिंग फिल्म का आखिरी बड़ा शेड्यूल हो सकता है। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत होने की उम्मीद है।वहीं, फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, इन तारीखों को लेकर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol की फिल्म ‘सूर्या’ विवादों में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ का मानहानि नोटिस
24 दिसंबर को रिलीज हो सकती है फिल्म
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘King’ की रिलीज को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।अब दर्शकों को शाहरुख खान के नए अवतार और फिल्म की आधिकारिक झलक का इंतजार है।
