Instagram New Rules: Meta का बड़ा फैसला! Instagram पर अश्लील और हिंसक पोस्ट की Reach होगी सीमित
Instagram New Rules: अगर आप Instagram पर Reels और Feed स्क्रॉल करते हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने भारत में अपने Recommendation System को और सख्त कर दिया है। अब यूजर्स को अश्लील, यौन रूप से आपत्तिजनक और हिंसक कंटेंट पहले की तुलना में कम दिखाई देगा।

Meta ने बताया है कि Instagram अब ऐसे कंटेंट को कम लोगों तक पहुंचाएगा, जो संवेदनशील कैटेगरी में आते हैं। इसका सीधा असर उन पोस्ट और Reels पर पड़ेगा, जो यूजर्स के लिए Suggested Content के रूप में दिखाई जाती हैं।
Instagram पर कम दिखेंगी Sensitive Posts
नए बदलाव के बाद Instagram का सिस्टम ऐसे पोस्ट को कम रिकमेंड करेगा, जिनमें हिंसा या आपत्तिजनक सामग्री दिखाई जाती है। खासतौर पर उन अकाउंट्स की पोस्ट पर इसका असर पड़ेगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते हैं।यानी अब Explore, Suggested Posts और Reels Feed में इस तरह का कंटेंट कम नजर आ सकता है।
पोस्ट डिलीट नहीं होंगी, लेकिन Reach हो सकती है कम
Meta ने साफ किया है कि हर संवेदनशील पोस्ट को हटाया नहीं जाएगा। अगर कोई पोस्ट Community Guidelines का उल्लंघन नहीं करती है, तो वह Instagram पर बनी रह सकती है।लेकिन ऐसी पोस्ट को ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने से रोका जा सकता है। आसान भाषा में कहें तो पोस्ट मौजूद रहेगी, लेकिन उसकी Reach सीमित हो सकती है।
AI की मदद से होगी कंटेंट की जांच
Instagram Recommendation System में AI मॉडल का इस्तेमाल करता है, जो पोस्ट को यूजर्स तक दिखाने से पहले उसका आकलन करता है।Meta के अनुसार, यूजर्स के फीडबैक के आधार पर Default Safety Settings को मजबूत किया गया है, ताकि संवेदनशील कंटेंट की पहचान बेहतर तरीके से की जा सके।
भारत में क्यों बदले Instagram के नियम?
सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर भारत सरकार ने भी चिंता जताई थी। IT Ministry ने Meta से Facebook और Instagram के Recommendation System की समीक्षा करने को कहा था।मंत्रालय ने भ्रामक कंटेंट, हिंसा भड़काने वाली पोस्ट और गलत तरीके से ज्यादा प्रमोट होने वाले कंटेंट को लेकर निगरानी बढ़ाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: Apple Smart Glasses: Siri से बात करेगा स्मार्ट चश्मा, बिना फोन निकाले बुक होगी कैब; जानें खास फीचर्स
Instagram यूजर्स पर क्या होगा असर?
Instagram यूजर्स को अब Feed और Reels में ज्यादा सुरक्षित और नियंत्रित कंटेंट अनुभव मिल सकता है।हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर संवेदनशील पोस्ट पूरी तरह गायब हो जाएगी। कुछ पोस्ट प्लेटफॉर्म पर रह सकती हैं, लेकिन उन्हें कम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।Meta के इस बदलाव के बाद अब देखना होगा कि Instagram का नया Recommendation System यूजर्स के अनुभव को कितना बदलता है।
