Featuredधर्म

Kartik Purnima 2026: 23 या 24 नवंबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख और मुहूर्त

Kartik Purnima 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और दीपदान करने की परंपरा है। दीपावली और छठ महापर्व के बाद आने वाला यह पर्व कार्तिक महीने का प्रमुख त्योहार माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन मंदिरों और घाटों पर दीप जलाने की विशेष परंपरा है। आइए जानते हैं साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और धार्मिक महत्व।

कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है देव दीपावली

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर आकर दीपोत्सव मनाते हैं।वाराणसी के गंगा घाटों पर देव दीपावली का भव्य आयोजन होता है। शाम के समय हजारों दीपों से घाट जगमगा उठते हैं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं।

Kartik Purnima 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा।

  • कार्तिक पूर्णिमा तिथि: 24 नवंबर 2026, मंगलवार
  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर 2026, रात 11:42 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर 2026, रात 8:23 बजे
  • दीपदान का शुभ समय: शाम 5:08 बजे से 7:47 बजे तक

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ समय

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना शुभ माना जाता है।

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:57 बजे तक
  • पूजा-पाठ का समय: सुबह से 7:47 बजे तक
  • चंद्रोदय समय: शाम 5:01 बजे

Disclaimer

यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। किसी भी पूजा या अनुष्ठान को करने से पहले स्थानीय परंपराओं और विद्वानों की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *