Aaj Ka Rashifal: रविवार को इन राशियों पर चमकेंगे सितारे, मिलेगा किस्मत का साथ
Aaj Ka Rashifal, 14 सितंबर 2025: रविवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसकी वजह से कई जातकों को नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ज्योतिष के अनुसार मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सितारे बुलंद रहेंगे। वहीं मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों को सतर्क रहकर दिन गुजारना चाहिए। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल –

मेष राशि
परिवार और ऑफिस दोनों जगह सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च अधिक रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार में शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। धन लाभ की संभावना है।
मिथुन राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। आंखों की परेशानी हो सकती है। मौन रहकर स्थितियों से निपटें।
कर्क राशि
आय में वृद्धि होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता देगी।
सिंह राशि
नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। अधिकारियों से सराहना मिलेगी। पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ संभव है। कला और खेल जगत में अच्छे अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि
धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी।
तुला राशि
अचानक आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए काम की शुरुआत से बचें।
वृश्चिक राशि
आज मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। भागीदारी से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी।
धनु राशि
नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
मकर राशि
दिन मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर थकान और उदासी महसूस होगी। संतान की चिंता हो सकती है। साहित्य और लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
कुंभ राशि
परिवार और प्रेम जीवन में संतोष रहेगा। धन कमाने की नई योजना बन सकती है। माता से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मीन राशि
अधूरे काम पूरे होंगे। रचनात्मकता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
