CG Transfer News: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, प्राचार्य से सहायक शिक्षक तक के हुए तबादले
CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर में शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक जरूरतों और स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
