Featuredलाइफस्टाइल

Falahari Aloo Bhujia Recipe: व्रत में कुछ नया बनाना है? ट्राई करें कुरकुरी फलाहारी आलू भुजिया, हर निवाला होगा लाजवाब

Falahari Aloo Bhujia Recipe: नवरात्रि व्रत में अगर आप रोज़-रोज़ आलू की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुरकुरी फलाहारी आलू भुजिया जरूर ट्राई करें।

व्रत के दौरान स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक और घी से बनने वाली यह रेसिपी आपके फलाहार को और भी खास बना सकती है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम यह आलू भुजिया बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।

फलाहारी आलू भुजिया बनाने के लिए सामग्री

  • 5-6 मध्यम आकार के आलू
  • 2 बड़े चम्मच घी या मूंगफली का तेल
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
  • स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)

फलाहारी आलू भुजिया बनाने की आसान विधि

सबसे पहले आलू छीलकर पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें। इन्हें 2-3 बार पानी से धोकर अतिरिक्त स्टार्च निकाल दें और कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें।अब कड़ाही में घी या मूंगफली का तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ढककर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में हल्के हाथों से चलाते रहें।जब आलू लगभग पक जाएं, तब सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं। अब बिना ढक्कन के 4-5 मिनट तक पकाएं ताकि आलू बाहर से कुरकुरे हो जाएं।आखिर में चाहें तो थोड़ा नींबू का रस डालें। आपकी स्वादिष्ट फलाहारी आलू भुजिया तैयार है। इसे कुट्टू, सिंघाड़े या राजगिरा की पूरी, दही या फलाहारी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *