Featuredमनोरंजन

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर का बड़ा ऐलान, क्रिकेटर्स ‘Not Invited गेस्ट लिस्ट पर दिया हिंट

Koffee With Karan Season 9: का नया प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने लोकप्रिय चैट शो के नौवें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार उन्होंने प्रोमो में कई मजेदार खुलासे किए और गेस्ट लिस्ट को लेकर भी बड़ा हिंट दिया।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर करते हुए बताया कि ‘कॉफी विद करण’ का यह आखिरी सीजन होगा, जो 14 अक्टूबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। प्रोमो में उनका मजाकिया अंदाज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतता नजर आया।

क्रिकेटर्स पर लिया मजेदार तंज

प्रोमो में करण जौहर ने पुराने विवाद का जिक्र करते हुए मजाक में कहा कि “क्रिकेटर्स शो में इनवाइटेड नहीं हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि असल में क्रिकेटर्स ही शो में आने से मना कर देते हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गेस्ट लिस्ट को लेकर बढ़ी उत्सुकता

हालांकि मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल गेस्ट लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं।

14 अक्टूबर से होगी स्ट्रीमिंग

‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का प्रीमियर 14 अक्टूबर से JioHotstar पर होगा। नए प्रोमो के बाद फैंस अब पहले एपिसोड और स्टार गेस्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *