Featuredटेक्नोलॉजी

Google Vids: गूगल ने लॉन्च किया बवाल टूल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Google Vids: गूगल ने वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपना प्लेटफॉर्म Google Vids अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध कर दिया है। पहले यह टूल केवल पेड Workspace यूजर्स के लिए नवंबर 2024 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने इसे फ्री यूजर्स तक भी पहुंचा दिया है। हालांकि, फ्री वर्जन में कुछ एडवांस फीचर्स सीमित रहेंगे।

Google Vids

Google Vids पर क्या मिलेगा?

फ्री यूजर्स को Google Vids का बेसिक वर्जन मिलेगा, जिसमें निम्न सुविधाएं शामिल हैं:
वीडियो एडिटिंग और डेक क्रिएशन टूल
Google Drive, Photos या लोकल डिवाइस से वीडियो अपलोड
एंकर-लेड वीडियो और स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन
Google Slides इम्पोर्ट करना
क्यूरेटेड वीडियो टेम्पलेट्स का इस्तेमाल
Stock इमेज और वीडियो का विकल्प
टेक्स्ट और आकृतियों से वीडियो में बदलाव करने की सुविधा

किन फीचर्स तक फ्री यूजर्स की पहुंच नहीं होगी?

पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध एडवांस फीचर्स फ्री वर्जन में शामिल नहीं हैं, जैसे:
Veo 3 वीडियो जेनरेशन मॉडल
स्टोरीबोर्ड ऑटो जनरेशन
AI वॉइसओवर टूल
इसका मतलब है कि फ्री यूजर्स AI की मदद से वीडियो बनाना या वॉइसओवर जोड़ने का विकल्प नहीं पाएंगे।

Google Vids का इस्तेमाल कैसे करें?

ब्राउज़र में https://workspace.google.com/intl/en_in/products/vids/
लिंक खोलें।

अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें।

इंटरफेस Google Slides जैसा दिखाई देगा।

Record बटन से खुद का वीडियो या स्क्रीन रिकॉर्ड करें।

Script से वीडियो की स्क्रिप्ट लिखें या अपलोड करें।

Upload से Drive, Photos या डिवाइस से फाइल जोड़ें।

Stock विकल्प से स्टॉक इमेज और वीडियो चुनें।

Text और Shapes से वीडियो में टेक्स्ट या आकृतियाँ जोड़ें।

Templates से वीडियो का डिजाइन चुनें और फाइनल एडिट करें।

Google Vids की खासियत

Google Vids अन्य AI-पावर्ड वीडियो टूल्स से अलग है। यह सीधे टेक्स्ट से वीडियो नहीं बनाता, बल्कि आपके दिए गए इनपुट के आधार पर वीडियो का स्टोरीबोर्ड तैयार करता है। यूजर्स को अंतिम संपादन का पूरा नियंत्रण मिलता है।

कंपनी के अनुसार, Google Vids के अब 1 मिलियन से अधिक एक्टिव मंथली यूजर्स हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *