Featuredक्रिकेट

India vs Afghanistan : बारिश से धुला मुकाबला, टीम इंडिया की एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में एंट्री

India vs Afghanistan : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया। मैच में टॉस तक नहीं हो सका, जिसके बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम को अगले दौर में प्रवेश मिल गया।

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का असर देखने को मिला। लगातार खराब मौसम के कारण मैदान खेलने लायक नहीं बन पाया और अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला लिया।

बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर होने के कारण अफगानिस्तान से बेहतर स्थिति में थी। इसी वजह से मैच रद्द होने के बाद भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।टीम इंडिया अब 1 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। भारतीय टीम का सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।

भारत की नजर गोल्ड मेडल पर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम की कोशिश एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम करने की होगी।कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट सेमीफाइनल शेड्यूल

  • 1 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल – पाकिस्तान vs TBC
  • 1 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल – भारत vs TBC
  • 3 अक्टूबर: ब्रॉन्ज मेडल मैच
  • 3 अक्टूबर: गोल्ड मेडल फाइनल

भारत का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड

मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल और इमरान मीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *