The Vvaan :तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, भावुक हुए फैंस
The Vvaan : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन (The Vvaan)’ का नया भक्ति गीत ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छठ पूजा की आस्था और परंपरा को खूबसूरती से दर्शाते इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गीत में तमन्ना भाटिया छठ पूजा की पूरी विधि निभाती नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोसी भरते और पूजा में शामिल होते देखा जा सकता है। गाने ने खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के दर्शकों का दिल जीत लिया है।
विशाल मिश्रा की आवाज ने जीता दिल
‘छठी मैया’ गीत को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है। यह गीत Zee Music Company के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
गाने में दिखी छठ पूजा की झलक
गाने में छठ महापर्व के चारों दिन की पूजा, शाम का अर्घ्य, उगते सूर्य को अर्घ्य और कोसी भरने जैसी परंपराओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। तमन्ना भाटिया ने भी बताया कि इस गीत को बेहतर ढंग से निभाने के लिए उन्होंने छठ पर्व के महत्व और परंपराओं को गहराई से समझा।
फैंस ने लुटाया प्यार
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
- “जय छठी मैया” जैसे कमेंट्स की भरमार देखने को मिली।
- कई यूजर्स ने लिखा कि यह फिल्म बिहार, यूपी और झारखंड में बड़ी हिट साबित होगी।
- कुछ फैंस ने कहा कि अब छठ महापर्व की भव्यता पूरी दुनिया तक पहुंचेगी।
25 सितंबर को रिलीज होगी ‘द वन’
दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनी ‘द वन (The Vvaan)’ की कहानी 400 साल पुराने वन देवी के रहस्य पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
