Bigg Boss 20: रिया अहीर को Bigg Boss 20 में झटका, जनता ने नहीं दिया साथ और शो से हुईं बाहर
Bigg Boss 20: NEET छात्र प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आईं रिया अहीर को बिग बॉस 20 के मंच पर बड़ा झटका लगा। सोशल मीडिया पर बहादुरी के लिए चर्चा में आईं रिया को शो में एंट्री के लिए जनता के वोट चाहिए थे, लेकिन पब्लिक वोटिंग में लव गिल ने बाजी मार ली। इसके बाद रिया को सलमान खान के शो से वापस लौटना पड़ा।

NEET Protest से मिली थी रिया अहीर को पहचान
NEET प्रोटेस्ट के दौरान रिया अहीर का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान रिया पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की थी।इस घटना के बाद रिया अहीर की सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बनी और उन्हें इंफ्लुएंसर व एक्ट्रेस के तौर पर भी लोकप्रियता मिली।
Bigg Boss 20 में एंट्री के लिए हुई वोटिंग
बिग बॉस 20 में रिया अहीर को बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने का मौका मिला, लेकिन उनकी एंट्री का फैसला जनता के वोट के आधार पर होना था।रिया अहीर के सामने पंजाबी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर लव गिल थीं। दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए दर्शकों से वोट मांगे गए।वोटिंग के नतीजों में लव गिल को ज्यादा समर्थन मिला और उन्हें बिग बॉस के घर में जाने का मौका मिला, जबकि रिया को शो के मंच से ही वापस जाना पड़ा।
स्टेज पर रिया और लव के बीच हुई बहस
जनता के फैसले से पहले ही सलमान खान के सामने रिया अहीर और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली।रिया ने अपनी वायरल बस रोकने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह बस नहीं बल्कि पुलिस वैन थी। इस पर लव गिल ने जवाब दिया कि अगर ड्राइवर वैन नहीं रोकता तो स्थिति खतरनाक हो सकती थी।दोनों के बीच हुई बहस ने बिग बॉस के स्टेज पर काफी चर्चा बटोरी।
यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: छोटे बजट की फिल्म ने मचाया धमाल, 100 करोड़ की ओर बढ़े कदम
सलमान खान रहे न्यूट्रल
रिया अहीर और लव गिल के बीच हुई बहस के दौरान सलमान खान दोनों की बात सुनते रहे। उन्होंने किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं किया और पूरे मामले में न्यूट्रल नजर आए।आखिर में जनता के फैसले के बाद रिया अहीर को बिग बॉस 20 में एंट्री नहीं मिल सकी।
