Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: 6 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल, पहले बुधवार बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2′ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज छह दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है और 2026 की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है। पहले बुधवार को कमाई में गिरावट जरूर दर्ज हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

पहले बुधवार कितनी रही कमाई?
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के छठे दिन (बुधवार) करीब 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये पहुंच गया।
पहले बुधवार का बड़ा रिकॉर्ड
पहले बुधवार के कलेक्शन के मामले में ‘आवारापन 2′ ने ‘वेलकम टू द जंगल’ (6.07 करोड़) और ‘कॉकटेल 2’ (5.46 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
2026 की छठी सबसे बड़ी फिल्म बनी
महज छह दिनों में 107.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘आवारापन 2’ ने ‘कॉकटेल 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन 104.53 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म की नजर ‘वेलकम टू द जंगल’ के 137.93 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर है।
यह भी पढ़ें: Mahakali First Look: 24 अगस्त को रिलीज हो सकती है ‘महाकाली’ की पहली झलक, शुक्राचार्य के रोल में अक्षय खन्ना
दूसरे वीकेंड से उम्मीदें
वीकडेज में कलेक्शन थोड़ा धीमा पड़ा है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई फिर रफ्तार पकड़ सकती है। यदि यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।
