Mahakali First Look: 24 अगस्त को रिलीज हो सकती है ‘महाकाली’ की पहली झलक, शुक्राचार्य के रोल में अक्षय खन्ना
Mahakali First Look: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने दमदार किरदार से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘महाकाली’ चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर संकेत दिया है कि 24 अगस्त को फिल्म की पहली झलक (First Look) रिलीज की जा सकती है। माना जा रहा है कि इसी दिन अक्षय खन्ना के ‘शुक्राचार्य’ अवतार का खुलासा होगा।

24 अगस्त को रिलीज हो सकती है पहली झलक
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस आरकेडी स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 24 August – The End Beइस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिन फिल्म ‘महाकाली’ का फर्स्ट लुक या टीजर जारी किया जाएगा।
शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अक्षय खन्ना पौराणिक गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अपने गंभीर अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर अक्षय खन्ना इस किरदार में एक अलग अंदाज में नजर आ सकते हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ा फैंस का उत्साह
जैसे ही मेकर्स का पोस्ट सामने आया, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स फिल्म के टीजर और अक्षय खन्ना के नए लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की गई है कि 24 अगस्त को फर्स्ट लुक, टीजर या कोई अन्य प्रमोशनल वीडियो जारी किया जाएगा।
