Featuredकरियर

Sainik School Vacancy 2026: सैनिक स्कूल में PGT, TGT और जनरल एम्प्लॉयी की भर्ती, 10वीं पास भी करें आवेदन

Sainik School Vacancy 2026: सैनिक स्कूल कोडगु, कर्नाटक में PGT, TGT और General Employee के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 है।

Sainik School Vacancy 2026


Sainik School Vacancy 2026: कितने पदों पर भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 5 पद भरे जाएंगे।

  • PGT Chemistry: 1 पद
  • TGT English: 1 पद
  • TGT Social Science: 1 पद
  • TGT Hindi: 1 पद
  • General Employee: 1 पद

शैक्षणिक योग्यता

PGT Chemistry: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्टग्रेजुएट डिग्री और B.Ed. या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

TGT: संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड डिग्री और B.Ed. की योग्यता मांगी गई है। साथ ही CTET Paper-2 या संबंधित TET पास होना जरूरी है।

General Employee: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Sainik School Recruitment 2026: आयु सीमा

पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है।

  • PGT: 21 से 40 वर्ष
  • TGT: 21 से 35 वर्ष
  • General Employee: 18 से 50 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सैनिक स्कूल की इस भर्ती में 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

  • PGT: पे लेवल-08, शुरुआती वेतन ₹47,600
  • TGT: पे लेवल-07, शुरुआती वेतन ₹44,900
  • General Employee: पे लेवल-01, शुरुआती वेतन ₹18,000

आवेदन शुल्क और लास्ट डेट

जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए ₹350 निर्धारित है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से सैनिक स्कूल कोडगु भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *