Featuredमनोरंजन

Mirzapur The Movie Trailer: कालीन भैया के भौकाल के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Mirzapur The Movie Trailer: बहुप्रतीक्षित ‘Mirzapur The Movie’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स एक भव्य इवेंट की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी। टीज़र के बाद अब ट्रेलर में दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया की सबसे बड़ी झलक देखने को मिलेगी। फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mirzapur The Movie Trailer


मल्टी-सिटी ट्रेलर लॉन्च की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स 7 से 8 शहरों में मल्टी-सिटी ट्रेलर लॉन्च रोड ट्रिप आयोजित करेंगे। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट अलग-अलग शहरों में जाकर फैंस से मुलाकात करेगी और फिल्म का प्रमोशन करेगी।

कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना की दमदार वापसी

फिल्म के टीज़र में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फज़ल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आए हैं। सबसे बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार का है, जो फिल्म में बबलू पंडित के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं रवि किशन भी फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो चुके हैं।

2018 की कहानी पर आधारित होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी साल 2018 की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, यानी यह वेब सीरीज के पहले सीजन से पहले और उसके समानांतर की घटनाओं को दिखाएगी। फिल्म में कालीन भैया अपने साम्राज्य को बचाने की कोशिश करेंगे, जबकि गुड्डू पंडित और बबलू पंडित सत्ता हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे।

शानदार स्टारकास्ट

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, शीबा चड्ढा, मोहित मलिक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़ और सोनल एस चौहान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी और पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *