CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में फेरबदल, एसपी ने जारी किया तबादला आदेश
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी करते हुए चार पुलिसकर्मियों के कार्यभार में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक भास्कर शर्मा को अकालतरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रभारी रिजर्व सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अन्य स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची विभाग द्वारा जारी आदेश में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Claude AI ने बदला पेमेंट सिस्टम, अब भारत में रुपये में खरीदें Pro और Max प्लान

