Rajim Nagar Palika: राजिम बना नगर पालिका राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा
Rajim Nagar Palika: छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार, राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही अब राजिम नगर पालिका की सीमाएं मानी जाएंगी।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहर के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे शहरी विकास के लिए अधिक वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में फेरबदल, एसपी ने जारी किया तबादला आदेश
इन सुविधाओं का होगा विस्तार
नगर पालिका बनने के बाद राजिम में कई विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
- सड़क निर्माण
- नाली निर्माण
- पेयजल व्यवस्था
- स्वच्छता अभियान
- स्ट्रीट लाइट
- उद्यान विकास
- सामुदायिक भवन
- अन्य शहरी आधारभूत सुविधाएं
शामिल हैं।
केंद्र और राज्य की योजनाओं का मिलेगा अधिक लाभ
सरकार का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद राज्य और केंद्र सरकार की शहरी विकास योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से स्थानीय नागरिकों तक पहुंचाया जा सकेगा। इस फैसले के बाद राजिम क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
