The Odyssey Box Office : पहले दिन ओपेनहाइमर’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी द ओडिसी’ जानें एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे कलेक्शन का अनुमान
The Odyssey Box Office : पहले दिन ओपेनहाइमर’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी द ओडिसी’ जानें एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे कलेक्शन का अनुमानहॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘The Odyssey’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्मों में शामिल मान रहे हैं।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘The Odyssey’ ने पहले दिन के लिए 7.50 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीटों सहित) दर्ज की है। सबसे ज्यादा टिकट IMAX, 4DX और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट में बिके हैं, जबकि मल्टीप्लेक्स में भी टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है।फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, ज़ेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म प्रसिद्ध ग्रीक महाकाव्य ‘The Odyssey’ पर आधारित है और इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई?
ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म भारत में पहले दिन 20 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। यदि स्पॉट बुकिंग मजबूत रही तो यह आंकड़ा 25 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: Govinda Comeback: गोविंदा की दो नई फिल्में रिलीज को तैयार, कमबैक पर दिया बड़ा बयान
क्या ‘Oppenheimer’ का रिकॉर्ड टूटेगा?
क्रिस्टोफर नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘Oppenheimer’ ने भारत में पहले दिन 17.77 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और 14.58 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी। मौजूदा एडवांस बुकिंग ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘The Odyssey’ इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है।फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रीमियम स्क्रीन पर टिकट तेजी से बिक रहे हैं। अब सभी की नजरें पहले दिन के आधिकारिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।
