Featuredट्रेवल

Train Ticket Booking Rules: रेलवे के 40 साल पुराने सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब टिकट बुकिंग होगी और आसान

Train Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अपने करीब 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे अगस्त 2026 से चरणबद्ध तरीके से नए और आधुनिक टिकट बुकिंग सिस्टम को लागू करेगा, जिससे टिकट बुकिंग पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और यात्री-अनुकूल हो जाएगी।

Train Ticket Booking Rules

रेलवे का यह नया सिस्टम वर्ष 1986 से उपयोग में आ रहे पुराने PRS प्लेटफॉर्म की जगह लेगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग को आसान बनाना, दलालों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और यात्रियों को अधिक सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है।

AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की संभावना

नए सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत AI आधारित वेटलिस्ट प्रेडिक्शन फीचर होगा। इसके जरिए यात्रियों को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस तकनीक की सटीकता पहले 53 प्रतिशत थी, जिसे अब बढ़ाकर लगभग 94 प्रतिशत तक कर दिया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी और तेज

भारतीय रेलवे के अनुसार वर्तमान में लगभग 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए नया सिस्टम अधिक ट्रैफिक संभालने में सक्षम होगा। इससे टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर पर दबाव कम होगा और वेबसाइट व ऐप का प्रदर्शन बेहतर होगा।

ट्रांजिशन के दौरान यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में इस परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पुराने सिस्टम से नए सिस्टम में बदलाव के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। रेलवे का लक्ष्य है कि नई तकनीक के जरिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जाए।

रेलवे यात्रियों को क्या होगा फायदा?

  • टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा तेज
  • AI के जरिए वेटिंग टिकट कन्फर्मेशन का सटीक अनुमान
  • ऑनलाइन बुकिंग में बेहतर अनुभव
  • दलालों और फर्जी बुकिंग पर रोक
  • सर्वर क्रैश और तकनीकी समस्याओं में कमी
  • यात्रा की बेहतर प्लानिंग में मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *