Featuredमनोरंजन

NTRNeel: जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर आएगा बड़ा सरप्राइज 3 मिनट लंबा हो सकता है फिल्म का टीजर

NTRNeel First Glimpse:  साउथ सुपरस्टार N. T. Rama Rao Jr. की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘NTRNeel’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खबर है कि 19 मई की आधी रात फिल्म की पहली झलक यानी ग्लिम्प्स रिलीज की जाएगी, जिसका रनटाइम 3 मिनट से ज्यादा हो सकता है। इस अपडेट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पहली बार Prashanth Neel और जूनियर एनटीआर साथ काम कर रहे हैं। प्रशांत नील इससे पहले ‘KGF’ और ‘Salaar’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, ऐसे में फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘NTRNeel’ का यह ग्लिम्प्स सिर्फ एक सामान्य टीजर नहीं होगा, बल्कि फिल्म की दुनिया, स्केल और विजुअल टोन को दिखाने वाला एक इमर्सिव सिनेमाई अनुभव हो सकता है। अगर चर्चाएं सही साबित होती हैं, तो यह हाल के समय के सबसे बड़े और लंबे ग्लिम्प्स लॉन्च में से एक बन सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस ग्लिम्प्स के जरिए फैंस को फिल्म की भव्यता और वर्ल्ड-बिल्डिंग से रूबरू कराना चाहते हैं। खास बात यह भी है कि 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है, ऐसे में फैंस के लिए यह डबल सेलिब्रेशन जैसा माहौल बनने वाला है।फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR Arts प्रोड्यूस कर रहे हैं। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में क्रेज बना हुआ है और अब सभी की नजरें 19 मई की आधी रात रिलीज होने वाली पहली झलक पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *