Featuredक्रिकेटखेल

RR vs GT IPL 2026: आज जयपुर में भिड़ेंगे राजस्थान और गुजरात, जानें पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग 11

RR vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में आज Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास 10 मैचों में 12-12 अंक हैं और प्लेऑफ की रेस को मजबूत करने के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। मुकाबला Sawai Mansingh Stadium में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

RR vs GT IPL 2026


अंक तालिका में बराबरी, नेट रनरेट से आगे राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों ने अब तक 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं। बेहतर नेट रनरेट के कारण राजस्थान चौथे स्थान पर है, जबकि गुजरात पांचवें नंबर पर मौजूद है। आज जीतने वाली टीम सीधे टॉप-2 में पहुंच सकती है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

जयपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

  • कुल IPL मैच: 66
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 23
  • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत: 43
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 167 रन
  • इस सीजन दोनों मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते

ओस के प्रभाव को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

यह भी पढे़ं: Virat Kohli Raipur Arrival: विराट कोहली रायपुर पहुंचे, RCB टीम के साथ 10 मई को मुंबई इंडियंस से होगा महामुकाबला


RR vs GT Head to Head

दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं:

  • राजस्थान रॉयल्स: 3 जीत
  • गुजरात टाइटंस: 6 जीत

इस सीजन की पहली भिड़ंत में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हराया था।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

  • यशस्वी जायसवाल
  • वैभव सूर्यवंशी
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • रियान पराग (कप्तान)
  • डोनोवन फरेरा
  • रवींद्र जडेजा
  • शुभम दुबे
  • जोफ्रा आर्चर
  • रवि बिश्नोई
  • नांद्रे बर्गर
  • बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • साई सुदर्शन
  • जोस बटलर (विकेटकीपर)
  • वाशिंगटन सुंदर
  • निशांत सिंधु
  • जेसन होल्डर
  • राशिद खान
  • अरशद खान
  • कगिसो रबाडा
  • मोहम्मद सिराज
  • मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?

  • रियान पराग
  • यशस्वी जायसवाल
  • शुभमन गिल
  • जोस बटलर
  • राशिद खान

कहां देखें लाइव मैच?

  • टीवी प्रसारण: Star Sports Network
  • लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar
  • मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
  • टॉस: शाम 7:00 बजे

मैच का समीकरण

राजस्थान की जीत उन्हें अंक तालिका में शीर्ष दो में पहुंचा सकती है। वहीं गुजरात की जीत से टीम दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *