Featuredक्रिकेटखेल

IPL 2026: रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस, RCB से मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर उमड़ा फैंस का सैलाब

IPL 2026 Raipur Match Update: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले Mumbai Indians (MI) की टीम राजधानी Raipur पहुंच गई है। 10 मई को होने वाले मुकाबले में MI का सामना Royal Challengers Bengaluru (RCB) से होगा। टीम के पहुंचते ही एयरपोर्ट पर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

IPL 2026 - Raipur


एयरपोर्ट पर दिखा क्रिकेट का क्रेज

MI टीम के साथ कप्तान Hardik Pandya और स्टार बल्लेबाज Rohit Sharma भी रायपुर पहुंचे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जमकर नारेबाजी हुई।

रायपुर बना RCB का दूसरा होम ग्राउंड

इस बार Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium को RCB ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। यहां 10 मई को MI vs RCB और 13 मई को RCB vs Kolkata Knight Riders (KKR) का मुकाबला खेला जाएगा।

टिकट बुकिंग और कीमत

मैच के टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

  • शुरुआती कीमत: ₹2,500
  • VIP/कॉर्पोरेट: ₹8,000+
    10 मई के मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं।

मेधावी छात्रों के लिए खास तोहफा

छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को 10 मई का मैच मुफ्त में दिखाने का फैसला लिया है, जिससे छात्रों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- SRH vs PBKS IPL 2026: नंबर-1 की जंग आज, हैदराबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • CCTV निगरानी
  • मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
  • एंट्री पर सख्त चेकिंग

QR कोड से एंट्री

इस बार डिजिटल M-टिकट लागू किए गए हैं:

  • QR कोड से एंट्री होगी
  • मैच के दिन ही QR कोड एक्टिव होगा
  • फर्जी टिकट पर रोक लगेगी

टिकट ट्रांसफर नियम

  • M-टिकट सिर्फ एक बार ट्रांसफर हो सकेगी
  • पुराने यूजर की एक्सेस तुरंत बंद
  • ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए नई व्यवस्था

गेट टाइमिंग और जरूरी नियम

  • गेट खुलेंगे: दोपहर 3:30 बजे
  • री-एंट्री की अनुमति नहीं
  • 2 साल से ऊपर बच्चों के लिए टिकट जरूरी
  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 4 टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *