Featuredक्रिकेटखेल

IPL 2026: दिल्ली के लिए आई बड़ी खबर, चेन्नई के खिलाफ लौट सकता है मैच विनर खिलाड़ी

IPL 2026: Delhi Capitals को Chennai Super Kings के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज Lungi Ngidi जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी से दिल्ली की गेंदबाजी यूनिट को बड़ा मजबूती मिलने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल ने दिया बड़ा अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Munaf Patel ने लुंगी एंगिडी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि एंगिडी अब पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। कोच के इस बयान के बाद दिल्ली टीम मैनेजमेंट और फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

कंकशन से उबरकर मैदान पर लौटेंगे एंगिडी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Lungi Ngidi ने कंकशन प्रोटोकॉल के तहत जरूरी 6 दिन का आराम पूरा कर लिया है। मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की मंजूरी भी दे दी है। संभावना जताई जा रही है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं।गौरतलब है कि 25 अप्रैल को Punjab Kings के खिलाफ मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में एंगिडी चोटिल हो गए थे। उनका सिर जमीन से टकरा गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अब वह दोबारा ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।

प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम मुकाबला

Delhi Capitals और Chennai Super Kings दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। ऐसे में 5 मई को होने वाला मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स 9 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी इतने ही अंकों के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है। बेहतर नेट रन रेट की वजह से चेन्नई दिल्ली से आगे है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *