Featuredराशिफल

Aaj ka Rashifal 29 April 2026 : आज चमकेगी किस्मत या आएगी चुनौती? जानें सभी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 29 April 2026 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का स्वामी ग्रह उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। आज यानी 29 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है, तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी का आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 April 2026

मेष राशि

आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। बजरंग बली का स्मरण करने से राहत मिलेगी। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।

वृषभ राशि

दिन सामान्य रहेगा। बिना वजह चिंता हो सकती है। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि

रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। मेहनत का फल मिलेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

कामकाज मजबूत रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य और परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि

नौकरी और बिजनेस में ग्रोथ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

पर्सनैलिटी में निखार आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।

तुला राशि

दुश्मन सक्रिय रह सकते हैं। चोट या परेशानी से बचने के लिए सावधानी रखें। शनि देव की पूजा लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि

खर्च बढ़ सकता है। मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन काम में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।

धनु राशि

प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। करियर में तरक्की के संकेत हैं।

मकर राशि

घर के माहौल में तनाव रह सकता है। मां की सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों पर विजय मिलेगी।

कुंभ राशि

सिर, गला या कंधे से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *