Featuredलेटेस्ट

Aadhaar Update: अब जन्मतिथि का प्रूफ नहीं होगा आधार, UIDAI ने जारी किया बड़ा निर्देश

Aadhaar Update: आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अब जन्मतिथि (Date of Birth) का वैध प्रमाण नहीं माना जाएगा। हालांकि, यह पहचान (Identity Proof) और पते (Address Proof) के रूप में पहले की तरह मान्य रहेगा।

Aadhaar Update


क्या कहा UIDAI ने?

UIDAI द्वारा जारी लेटर में बताया गया है कि आधार कार्ड का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की पहचान स्थापित करना है, न कि उसकी जन्मतिथि की पुष्टि करना। यानी आधार से यह साबित होता है कि आप कौन हैं, लेकिन आपकी सही जन्मतिथि क्या है, यह नहीं।

क्यों DOB प्रूफ नहीं माना जाएगा आधार?

UIDAI के अनुसार:

  • आधार में दर्ज जन्मतिथि यूजर द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित होती है
  • कई मामलों में DOB अनुमानित या घोषित होती है
  • अगर सही दस्तावेज न हो, तो सिर्फ जन्म वर्ष के आधार पर 1 जनवरी की डिफॉल्ट तारीख दर्ज हो सकती है

ऐसे में इसे सटीक और प्रमाणित जन्मतिथि नहीं माना जा सकता।

कौन से दस्तावेज होंगे मान्य?

जन्मतिथि के प्रमाण के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट्स का उपयोग करना होगा:

  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • स्कूल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • अन्य सरकारी प्रमाण पत्र

आधार का उपयोग कहां होगा?

UIDAI ने साफ किया है कि आधार कार्ड अभी भी इन कामों के लिए वैध रहेगा:

  • पहचान प्रमाण (Identity Proof)
  • पता प्रमाण (Address Proof)
  • सरकारी योजनाओं और सब्सिडी में उपयोग

आधार के सभी फॉर्म जैसे e-Aadhaar, Masked Aadhaar, QR Code आदि भी मान्य रहेंगे।

एजेंसियों को मिली छूट

UIDAI ने यह भी कहा है कि AUA (Authentication User Agency) और KUA (KYC User Agency) अपनी जरूरत के अनुसार तय कर सकती हैं कि आधार का उपयोग जन्मतिथि के संदर्भ में करना है या नहीं।

क्या बदल जाएगा आम लोगों के लिए?

  • सरकारी और निजी कामों में DOB के लिए अलग डॉक्यूमेंट देना होगा
  • आधार केवल पहचान के लिए उपयोग होगा
  • एडमिशन, नौकरी, पासपोर्ट आदि में DOB के लिए अन्य प्रमाण जरूरी होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *