CG Breaking News: महासमुंद DEO निलंबित, लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई
DEO Suspended: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर परीक्षा प्रश्नपत्र विवाद, विभागीय लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

क्या है पूरा मामला?
8 जनवरी 2026 को सामने आए एक विवादित मामले में चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में आपत्तिजनक सवाल पूछा गया था। प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम शामिल किया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी DEO कार्यालय की थी, लेकिन इसमें गंभीर लापरवाही बरती गई।
इन कारणों से हुई कार्रवाई
- परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने में लापरवाही
- आपत्तिजनक सवाल से धार्मिक भावनाओं को ठेस
- हाईकोर्ट से जुड़े मामले में समय पर कार्रवाई नहीं
- विभागीय आदेशों की अवहेलना
- ऑडिट में वित्तीय अनियमितताएं उजागर
कानूनी प्रावधानों के तहत एक्शन
शासन ने इस पूरे मामले को गंभीर कदाचार मानते हुए
- छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965
- सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966
के तहत कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि में अधिकारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?
निलंबन के बाद बी.एल. देवांगन (उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय) को महासमुंद जिले के DEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, निलंबित अधिकारी का मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय निर्धारित किया गया है।
शासन का सख्त संदेश
राज्य सरकार ने इस मामले को विभाग की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और अनियमितताओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


