Featuredमनोरंजन

Khalnayak 2 announced: Sanjay Dutt का धमाकेदार कमबैक, बल्लू के अवतार में पहला लुक वायरल

Khalnayak 2 announced: करीब तीन दशक बाद हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित एंटी-हीरो किरदारों में से एक ‘बल्लू’ एक बार फिर पर्दे पर लौटने जा रहा है। Sanjay Dutt ने अपनी नई फिल्म Khalnayak Returns का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 24 अप्रैल को संजय दत्त ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैकग्राउंड में बजता आइकॉनिक गाना ‘खलनायक हूं मैं’ दर्शकों को 90 के दशक की यादों में ले जाता है।

Khalnayak 2 announced

“कुछ कहानियां खत्म नहीं होती…

फिल्म की घोषणा करते हुए संजय दत्त ने लिखा, “कुछ कहानियां खत्म नहीं होती… वो दोबारा शुरू होती हैं. खलनायक रिटर्न्स.”
हालांकि अभी फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस ऐलान ने ही फिल्म को चर्चा में ला दिया है।

‘खलनायक’ की यादें फिर ताजा

साल 1993 में रिलीज हुई Khalnayak को Subhash Ghai ने निर्देशित किया था। फिल्म में संजय दत्त के साथ Madhuri Dixit और Jackie Shroff अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक खतरनाक अपराधी बल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस की गिरफ्त से फरार हो जाता है। उसे पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर राम अपनी मंगेतर गंगा को अंडरकवर भेजता है, जिसके बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।

संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

हाल ही में Sanjay Dutt फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में दिखाई देंगे, जो 8 मई को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *