CG Breaking: Jashpur में प्राइवेट विमान क्रैश, आरा पहाड़ से टकराया
CG Breaking: छत्तीसगढ़ के Jashpur जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

पहाड़ से उठीं आग की लपटें, वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद पहाड़ से आग की ऊंची लपटें उठती देखी गईं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस दुर्घटना की भयावहता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी।
रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। Lal Umed Singh (एसएसपी) भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में अन्य यात्री मौजूद थे या नहीं।
जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई
फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी खराबी या मौसम को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।
