Featuredकरियर

Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अप्रैल, युवाओं की मदद के लिए बने हेल्प डेस्क

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल तय की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Agniveer Recruitment 2026

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। इस भर्ती के तहत 17 वर्ष 6 माह से लेकर 21 वर्ष तक के युवा आवेदन करने के पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से अभ्यर्थियों को आवेदन भरने, दस्तावेज अपलोड करने और अन्य जरूरी जानकारी दी जा रही है।

यह सुविधा रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, किसी भी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।

सरकार और प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज के युवाओं को विशेष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे आसानी से भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *